थाईलैंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें 2023 -Best places to visit in thailand

थाईलैंड  में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें  2023  -Best places to visit in thailand




Best places to visit in thailand





थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है इसकी राजधानी बैंगकॉक है।  थाईलैंड अपनी सांस्कृतिक धरोहर , मंदिर , क्लब , समुद्र तट और नाईट लाइफ के लिए जाना जाता है।  थाईलैंड बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केंद्र है और यहाँ पर आपको कई बौद्ध मंदिर और स्तूप मिल जायेगे जैसे कि वत फो और एमेरल्ड बौद्धा मंदिर। ज्यादातर भारतीय अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए थाईलैंड जाना ही पसंद करते है , तो अब आपको थाईलैंड कि कुछ प्रसिद्ध जगह के बारे में बताते है। 



1. Nana Plaza नाना प्लाज़ा 




Nana plaza -Thailand



नाना प्लाजा थाईलैंड का एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है। यह अपनी नाईट लाइफ , बार , नाईट क्लब , रेस्टोरेंट , और एडल्ट लाइफ के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर आपको कई डांस बार , पब, और मसाज सेण्टर मिल जायेंगे।

 नाना प्लाजा के पास कई होटल भी है जिससे पर्यटकों को ठहरने के लिए आकर्षक विकल्प मिलता है। इसके आस-पास कई खरीद दारी करने कि जगह है जहां से अप्प शॉपिंग कर सकते हैं।  



2. प्रसाद हिन फिमाई थाईलैंड दर्शनीय स्थल – Thailand Ka Darshaniya Sthal Prasat Hin Phimai In Hindi




Prasat Hin Phimai - Thailand





प्रसाद हिन फिमाई थाईलैंड का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।  खंडर मैं परिवर्तित हो चुके यहाँ के मंदिर 11वीं और 12वीं शताब्दी के दौरान बनाये गए थे उस समय यह क्षेत्र खमेर साम्राज्य (Khamer Province) का हिस्सा था।।  प्रसाद हिन फिमाई बैंगकॉक से 321.2 कि.मी.  कि दूरी पर स्थित है।  

इस मंदिर कि विशेषता इसकी शैली मैं है जो किअंगकोर वाट मंदिर से काफी मिलती है।  इसके अलावा यहाँ पर एक महायान बौद्ध मंदिर और विश्वविद्यालय भी था, जिससे इसके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में पता चलता है।  



3. बैंकॉक - Bangkok




Bangkok - Thailand





बैंगकॉक थाईलैंड कि राजधानी है और सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर भी है।  यहाँ पर आपको मंदिर और तीर्थ स्थल देखने को मिलेंगे इसके अलावा ऊंची इमारते , नाईट क्लब , होटल्स , चहल पहल वाले बाजार और स्वादिष्ट व्यंजन इस शहर कि खूबसूरती को और बढ़ा देते है। 

यहाँ घूमने के लिए  लुम्फिनी पार्क, जिम थॉम्पसन हाउस संग्रहालय, ग्रैंड पैलेस, एमरॉल्ड बुद्ध का मंदिर और  वाट फ्रा सी है।  यहाँ ऐसी अनेक स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते है इनमे सबसे प्रसिद्ध है मरीन पार्क और सफारी। मरीन पार्क में  प्रशिक्षित डॉल्फिन्स अपने करतब देखती है जो बच्चों के साथ - साथ बड़ो को भी पसंद आते हैं।  यहाँ का सफारी वर्ल्ड दुनिया का सबसे बड़ा खुला चिड़िया घर है और यहाँ पर एशिया और अफ्रीका के लगभग  सभी वन्य जीव पाए जाते हैं।  



4. पट्टाया शहर - Pattaya City




Pattaya City - Thailand





पट्टाया थाईलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।  यहाँ  के समुद्र तट और नाईट लाइफ दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।  पट्टाया में आप वॉटर स्पोर्ट्स और स्कूबा डाइविंग जैसे एडवेंचर का मजा ले सकते हैं इसके अलावा पट्टाया कि वॉकिंग स्ट्रीट नाईट लाइफ का एक प्रमुख केंद्र है।  यहां पर्यटक नाइट क्लब, रेस्तरां और  बार का आनंद ले सकते हैं।  



5. खाओ याई नेशनल पार्क थाईलैंड  – Khao Yai National Park Thailand 




Khao Yai National Park Thailand





खाओ याई नेशनल पार्क (Khao Yai National Park) थाईलैंड का एक प्रमुख नेशनल पार्क है जो पूर्वी भाग नाखोन रत्चासिमा प्रांत में स्थित है। यह पार्क थाईलैंड का तीसरा सबसे बड़ा और पुराना  नेशनल पार्क है।  यहाँ पर आपको एशियाई हाथी और काले भालू सहित कई दूसरे जीव देखने को मिल जाएंगे।  

खाओ याई नेशनल पार्क को 2005 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों कि सूची में शामिल किया गया था।  खाओ याई नेशनल पार्क थाईलैंड का पहला नेशनल पार्क है जिसकी स्थापना वर्ष 1962 में कि गई थी।  ये पार्क बॉलीवुड कि पसंदीदा जगहों में से एक है इस पार्क में कई बॉलीवुड फिल्मों कि शूटिंग भी हो चुकि है जिनमे "हम साथ-साथ हैं" और "मैंने प्यार क्यों किया" जैसी मूवी शामिल हैं।   



6. फुकेत - Phuket




Phuket - Thailand



फुकेत पश्चिमी तट पर स्थित है और थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में से एक है।  पटोंग बीच यह फुकेत का सबसे प्रसिद्ध और भीड़ भाड़ वाला बीच है यहाँ पर आप सर्फिंग कर सकते हैं और आराम से बैठ कर ताड के वृक्षों नीले आसमान और समुद्र तट की लेहरो को देखने का आनंद ले सकते हैं। 

फुकेत के पश्चिमी हिस्से में स्थित बिग बुद्ध कि विशालकाय मूर्ति पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है इसके अलावा फुकेत टाउन मार्किट से आप स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय वस्तुओ को खरीद सकते हैं।  फुकेत टूर एक यादगार अनुभव देता है यहाँ के समुद्र तट , प्राकृतिक सुंदरता और विविधता आपको काफी पसंद आएगी। 



7. चियांग माई- Chiang Mai Thailand




Chiang Mai Thailand





चियांग माई थाईलैंड के उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण शहर है यह थाईलैंड के सबसे बड़े शहरों में से एक है और पर्यटकों के बीच काफी फेमस है।  चियांग माई एक प्राचीन शहर है जो थाईलैंड कि संस्कृति , इतिहास और परम्पराओं का प्रतिनिधित्व करता है। यहाँ का वाइट टेम्पल एकमात्र हस्तशिल्प मंदिर है जो कि एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। 

यह शहर पिंग नदी के किनारे में स्थित है जो कि चाओ फ्राया नदी की एक मुख्य उपनदी है। चियांग माई में प्रतिवर्ष 1 मिलियन पर्यटक आते हैं।  चियांग माई में 300 से भी ज्यादा बौद्ध मंदिर हैं जिन्हे थाई भाषा में वाट कहा जाता है और ये पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। 



8. इरावन जलप्रपात थाईलैंड - Erawan Falls Thailand




Erawan Falls Thailand





इरावन जलप्रपात पश्चिमी थाईलैंड के इरावन नेशनल पार्क में स्थित है। यह नेशनल पार्क पार्क एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन से भरा हुआ है। इरावन जलप्रपात में सात जल धाराएं निकलती हैं। इन जलधारो के नाम इंद्र, संद्रा, हीना, रुत, मिथुन, बृहस्पति और सातीया हैं। इरावन जलप्रताप प्राकृतिक सुंदरता , वन्यजीवन और शांति का अनुभव करने के लिए एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 



9. फनोम रुंग थाईलैंड - Phanom Rung Thailand




Phanom Rung Thailand





फनोम रूंग पूर्वोत्तर थाईलैंड के ज्वाला मुखी पर स्थित एक हिन्दू मंदिर है  जिसका निर्माण 10वीं  से 13वीं  शताब्दी के मध्य खमेर संस्कृति द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर नांग रोंग गांव के पास स्थित एक बेहतरीन वास्तु कला का प्रतीक है जिसका निर्माण शिव के पवित्र घर, कैलाश पर्वत का प्रतिनिधित्व करने के लिए करवाया गया था।  

इस यात्रा में आप फनोम रुंग मंदिर के साथ- साथ पूर्वोत्तर थाईलैंड के आसपास के स्थानों को भी देख सकते हैं।  इस यात्रा के दौरान आप थाईलैंड के सिमिलन द्वीप , फुल मून पार्टी, अयुथैया हिस्टोरिकल पार्क, चियांग माई नाइट बाजार,  हाद रिन ( Haad Rin) , अभयारण्य, नेश्नल पार्क जैसे कई आकर्षक जगह घूम सकते हैं।  



10.  सुखोथाई पार्क थाईलैंड  - Sukhothai  Park Thailand




Sukhothai  Park Thailand





सुखोथाई एक ऐतिहासिक पार्क है जिसका अर्थ "ख़ुशी कि सुबह " है।  यह ऐतिहासिक पार्क उत्तरी थाईलैंड में स्थित है और आज यह विश्व धरोहर स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।

 यह पार्क एक खंडहर क्षेत्र है जिसमें पुराने समय के इतिहास से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल हैं। सुखोथाई का पुराना शहर विश्व के एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थान के रूप में माना जाता है, और यह थाईलैंड में पर्यटन एवं ऐतिहासिक अध्ययन के लिए एक प्रमुख आकर्षण है।

सुखोथाई ऐतिहासिक पार्क के अंदर, आपको खंडहर, मंदिर, बुद्ध प्रतिमाएँ, नक्काशी, और अन्य ऐतिहासिक संरचनाएँ देखने मिल जाएगी। पार्क में 26 मंदिरों और रॉयल पैलेस सहित 200 से अधिक खंडहर है।  

सुखोथाई ऐतिहासिक पार्क के प्रसिद्ध मंदिरों में वट महाथात और वट फ्रा पाई लुआंग शामिल हैं। वट महाथात एक शाही मंदिर था और सुखोथाई साम्राज्य का आध्यात्मिक केंद्र था, जबकि वट फ्रा पाई लुआंग उस स्थान को सूचित करता है जहां सुखोथाई राज्य की स्थापना हुई थी।

यह यात्रा उत्तरी थाईलैंड के इतिहास, संस्कृति और धरोहर को जानने का अवसर प्रदान करती है। इसके अलावा, सुखोथाई के पुराने शहर के पास रामखामेंग (Ramkhamhaeng) राष्ट्रीय संग्रहालय है, जिसमें सुखोथाई संस्कृति के बारे में बताया गया है। 



थाईलैंड के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Thailand In Hindi


1. थाईलैंड का वास्तविक नाम 'राजविषय' है, जिसका अर्थ है 'लोगों का राज्य'।

2. थाईलैंड में दुनिया का सबसे छोटा स्तनपायी (मैमल), भौंरा चमगादड़ (Bumblebee Bat) पाया जाता है।

3. थाईलैंड के जल में सबसे बड़ी मछली, व्हेल शार्क भी पाई जाती है।

4. थाईलैंड का दसवां हिस्सा बैंकॉक में रहता है, जो देश की राजधानी है और सबसे बड़ा शहर है।

5. थाईलैंड के लोग अपने राजा से प्यार करते हैं, और राजशाही ( Monarchy) का सम्मान करते हैं। जानी-मानी हॉलीवुड फिल्म “द किंग एंड आई” को थाई सिनेमाघरों में कभी नहीं दिखाया गया क्योंकि इसे राजा के लिए अपमानजनक माना जाता था। 

6. थाईलैंड में लगभग 35,000 मंदिर हैं, जिससे यह वास्तव में मंदिरों का देश है।

7. थाईलैंड की संस्कृति में सिर को झुकाकर दूसरे व्यक्तियों का सम्मान करते हैं।  

8. यहां के वाट (मंदिर) और गोल्डन पैलेस शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं।

9. थाईलैंड अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, और विविधता के लिए विश्वभर में बहुत पसंद किया जाता है।

10  एक समय थाईलैंड मै ज्यादातर पुरुष 20 वर्ष से भी कम कि आयु में बौद्ध भिक्षु (Buddha Monk) बन जाते थे लेकिन अब ये प्रथा समाप्त हो गई है। 

थाईलैंड एक भव्य देश है जो अपनी अनूठी संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, और परंपराओं के लिए दुनिया भर मैं जाना जाता है। 



थाईलैंड कैसे पहुंचें – How To Reach Thailand In Hindi


थाईलैंड भारत से काफी दूर है, इस लिए थाईलैंड पहुंचने का सबसे आसान तरीका फ्लाइट है।  दिल्ली , मुंबई , कोलकाता , बैंगलौर , चेन्नई ,और हैदराबाद  जैसे सिटीज से आपको थाईलैंड के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी। 

 इसके अलावा, यात्रियों को 1 या 2 ट्रांजिट के माध्यम से भी यात्रा करने का विकल्प उपलब्ध है, जो कि एयरलाइन के चयन पर निर्भर करता है। 

सबसे तेज नॉन-स्टॉप फ्लाइट कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से है जो आपको लगभग 2 घंटे 25 मिनट में थाईलैंड पंहुचा देगी, वहीं सबसे तेज़ वन स्टॉप फ्लाइट लगभग 8 घंटे कि है। 

इसके अलावा, कुछ एयरलाइन्स ट्रांजिट स्थल और प्रतीक्षा अवधि के आधार पर 17 घंटे तक लगा सकती हैं। यात्रियों के पास कई एयरलाइन के विकल्प उपलब्ध है जैसे  - थाई एयरवेज, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, जेट एयरवेज, थाई एयरएशिया, बैंकॉक एयरवेज, इंडिगो, एयरएशिया, एमिरेट्स, श्रीलंका एयरलाइंस, सिंगापुर एयरलाइंस, चाइना साउदर्न, एथिएड एयरवेज, एयर कैथे पैसिफिक, मलेशियाई एयरलाइंस और कतर एयरवेज एयरलाइन्स।  

स्वर्णभूमि हवाई अड्डा (Suvarnabhumi Airport) बैंगकॉक से 30 कि. मी. दूर पूर्व मैं स्थित है। यह थाईलैंड का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माना जाता है।  इसमें ड्यूटी फ्री स्टोर , लाउंज , कैफे , एटीएम , मुद्रा विनिमय सेवाएं (currency exchange services)  जैसी व्यवस्था उपलब्ध है।  एयरपोर्ट से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए आप टैक्सी , बस और ट्रैन जैसे यातायात के साधनो का इस्तेमाल कर सकते है।  


थाईलैंड में और भी एयरपोर्ट हैं जैसे कि डॉन मुएंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा,  फुकेत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और हाट याई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 



थाईलैंड घूमने के लिए सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Thailand In Hindi


थाईलैंड घूमने का सबसे अच्छा समय नवम्बर से फरवरी का है इस समय यहाँ मौसम साफ रहता है।  मार्च और अप्रैल का समय फुकेत के समुद्र तट घूमने के लिए अच्छा समय है लेकिन इस समय यहाँ गर्मी ज्यादा होती है।  थाईलैंड कि जलवायु उष्णकटिबंधीय आर्द्र (Tropical Wet) और शुष्क या सवाना जलवायु है।  



थाईलैंड में कहां रुकें – Where To Stay In Thailand In Hindi


थाईलैंड में रुकना काफी सस्ता है यहाँ पर आपको काफी सस्ते में होटल्स , बुटीक होटल्स , हॉस्टल्स और  रिजोर्ट्स  मिल जायेगे।  यहाँ पर आपको फाइव स्टार होटल्स से लेकर लौ-एंड होटल्स तक के विकल्प मिल जायेगे। ऑफ सीज़न में यहाँ होटल्स कि मै ठहरने कि दरे काफी काम हो जाती हैं , अगर आप अकेले आए है तो आप गेस्ट हाउस या होटल में रुक सकते है यहाँ आपको 200 रूपये प्रति रात्रि के हिसाब से होटल में रूम मिल जायेगा।  



थाईलैंड की लोकेशन का मैप – Thailand Location













 













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.